फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : 33 छात्र-छात्राएं नकल करते पकड़े गए

विज्ञापन
सीसीएसयू परीक्षा में नकल करते पकड़े गए छात्र
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की एनईपी यूजी व पीजी विषम सेमेस्टर और एलएलबी, बीए एलएलबी, बीबीए, बीसीए आदि विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में बुधवार को 33 छात्र-छात्राएं नकल करते पकड़े गए। सभी पर शिक्षा प्रणाली में अनुचित साधन (यूएफएम) प्रयोग करने में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विशेष उड़ाका दलों के संयोजक प्रो. शिवराज सिंह के निर्देशन में सदस्यों ने सीसीएसयू से जुड़े सभी कॉलेजों में औचक निरीक्षण किया। डॉ. विनय कुमार चिकारा, डॉ. रोहताश तोमर, डॉ. शैलेंद्र तोमर, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. शरद कुमार, डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. गौतम बैनर्जी, डॉ. दीप्ति रानी, डॉ. इनाम और डॉ. अभिषेक सिंह ने परीक्षा केंद्रों में जांच की। एसएसवी कॉलेज हापुड़ में 2, आरएसएस कॉलेज पिलखुआ में एक, एलआर कॉलेज साहिबाबाद में 4, आईपीईएम गाजियाबाद में एक, इनमैनटेक गाजियाबाद में 3, रॉयल कॉलेज गाजियाबाद में 2, जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा में 2, केसीसी ग्रेटर नोएडा में 10, आईआईएमटी ग्रेटर नोएडा में 4, ग्लोबल इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा में 4 छात्र नकल करते पकड़े गए। इसके अतिरिक्त निरीक्षण करते समय स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन आदि प्रतिबंधित गैजेट मिलने पर छह को चेतावनी देकर छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें