फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Result 2024: CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, मेरठ में राम्या और मानसी ने हासिल किए 99.4 फीसदी अंक, बनाया रिकॉर्ड

Mon, 13 May 2024 12:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

CBSE 12th Topper List 2024 : सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। वहीं, मेरठ में केएल स्कूल की राम्या सिंघल और दीवान की मानसी ने 99.4 प्रतिशत अंक पाकर 12वीं में जिले में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए।
विज्ञापन
राम्या सिंघल और भुवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 12th Toppers 2024 : सीबीएसई बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


मेरठ में केएल स्कूल की राम्या सिंघल और दीवान की मानसी ने 99.4 प्रतिशत अंक पाकर 12वीं में जिले में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए। ये दोनों ही छात्राएं ह्यूमैनिटीज से हैं।

प्रियांशी भाटिया का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, एमपी जीएस स्कूल की प्रियांशी भाटिया ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रियांशी भाटिया के इंग्लिश में 95, हिस्ट्री में 98, पॉलीटिकल साइंस में 98, पेंटिंग 100 और ज्योग्राफी में 97 नंबर आए है। उधर, केएल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा भुवि चुग के 99 फीसदी अंक आए है। केएल की ही छात्रा काम्या चोपड़ा के 99 फीसदी और श्रुति अग्रवाल के 98.4 प्रतिशत अंक आए है।

माधव शर्मा और जयेश मोहन। - फोटो : अमर उजाला
उधर, मेरठ के दीवान पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्र जयेश मोहन के 75 प्रतिशत नंबर आए हैं। जयेश मोहन के अंग्रेजी में 95, फिजिकल एजुकेशन में 85 और केमिस्ट्री में 72 नंबर आए। जीटीबी मेरठ स्कूल के माधव शर्मा के 68 फीसदी नंबर आए।

मुजफ्फरनगर में डीएस पब्लिक स्कूल की छात्र ऋतिका चौधरी ने जिले में सबसे ज्यादा प्रतिशत अंक हासिल किए है। ऋतिका के 500 में से 497 यानी 99.4 फीसदी अंक आए।
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं में अविशा, 10वीं में दिशा बनी जिला टॉपर

शामली में सोमवार को सीबीएसई 12वीं व 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ। पहले 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ। इसके बाद एक बजे 10वीं का रिजल्ट आया। रिजल्ट आने पर विद्यार्थियों में खुशी का माहौल बना रहा। शामली जिले में 12वीं में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली की छात्रा अविशा सिंह ने सबसे अधिक 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, 10वीं में अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन की छात्रा दिशा भवानी ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें