फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस चिकित्सा योजना : शिक्षकों को वितरित किए गए कार्ड

विज्ञापन
सरधना। विकासखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना क
विज्ञापन
सरधना। मुख्यमंत्री द्वारा वाराणसी स्थित व्यापार सुविधा केंद्र से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किए जाने के उपलक्ष्य में बुधवार को विकासखंड सरधना कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विकासखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रत्येक न्याय पंचायत एवं विद्यालय समूह से एक-एक शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइया को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। एक छात्र को डीबीटी का लाभ भी प्रदान किया गया। अधिकारियों ने सभी पात्र शिक्षकों एवं कर्मचारियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। इस मौके पर बीडीओ सुमित भाटी, बीईओ सुदर्शन लाल, आलोक जैन, शाखा प्रबंधक सुजाता सिंह, गौरव, शरद सिंह, सुशील कुमार, पंकज शर्मा, वीरेंद्र सिंह, गीता सचदेवा और आस्था नारंग, संदीप, मोहम्मद शाहिब, अंकुर कुमार, गुलाब, संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें