फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कपड़ा व्यापारी के गल्ले से नकदी चोरी, आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी असलूब की दुकान पर रखे गल्ले से एक युवक ने दो हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी अरशद निवासी श्यामनगर लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रशीद नगर निवासी असलूब ने बुधवार को थाने पर प्राथमिक विद्यालय करते हुए बताया कि उनकी कूड़ा घर के पास पुराने कपड़े खरीदने व बेचने की दुकान है। 31 मार्च की शाम उनकी दुकान पर एक ई रिक्शा सवार पहुंचा था। कुछ देर दुकान पर सामान के बारे में जानकारी लेने के बाद वह मौके से चला गया। आरोपी के जाने के कुछ देर बाद उन्होंने गल्ला चेक किया। गल्ले में रखे करीब दो हजार रुपये गायब थे। सीसी फुटेज में आरोपी अरशद गल्ले को खोलता हुआ नजर आ रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें