फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कचहरी में चप्पलों से पति को जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कचहरी में बृहस्पतिवार को महिला व ससुराल पक्ष में बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पति की दूसरी शादी से गुस्साई महिला ने पति व उसके साथ आए लोगों को चप्पलों से पीटा। 15 मिनट तक पति व उसके साथियों को जमकर पीटा गया। अधिवक्ताओं ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। सिविल लाइन पुलिस ने महिला, पति व उसके दोस्तों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच करा रही है।
विज्ञापन

लालकुर्ती के बकरी मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 29 जनवरी 2024 को मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी युवक से हुई थी। वह सैलून व ब्यूटी पार्लर चलाता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, ससुर, सास व देवर उसे कार व दस लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर परेशान कर रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर 19 जून 2024 को घर से निकाल दिया। 19 जनवरी 2025 को उसे एक बेटा हुआ। इसके बाद भी जब परिजन उसे लेकर नहीं गए तो उन्होंने थाना लालकुर्ती पर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर आरोप पत्र कोर्ट में भेज दिया। अब न्यायालय में फरहा ने मुकदमा डाला। इसी मामले में सुनवाई चल रही थी। बृहस्पतिवार को पति अपने दोस्तों के साथ पैरोकारी के लिए मेरठ आया था। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी और अन्य ससुरालियों पर कमेंट कर दिया। इस पर महिला, उसके भाई व अन्य लोगों ने उन्हें दबोच लिया और उनकी पिटाई कर दी। महिला ने सिविल लाइन थाने पर पति व उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सिविल लाइन एएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें