गांव खेडी मनिहार में युवक को गोली मारने का प्रयास करने वाले भागते आरोपी का पीछा करती पुलिस। (स्
मवाना। गांव खेड़ी मनिहार में काम पर जा रहे मोहित के पीछे गांव के ही दो युवक तमंचा लेकर भागे और गोली मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस आरोपी के घर पकड़नेे पहुंची तो आरोपी छत के रास्ते कूदकर भाग गया। पीड़ित नेे थाने में तहरीर दी है।
गांव खेड़ी मनिहार निवासी मोहित ने तहरीर में बताया कि वह सुबह के समय काम कर जा रहा था। गांव के दो युवक तमंचा लेकर उसके पीछे भागे और गोली मारने का प्रयास किया। वह किसी प्रकार सुरक्षित भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी के घर उसको पकड़ने के लिए दबिश दी तो आरोपी छत से कूदकर पीछे के रास्ते से भाग निकला। भागते आरोपी का वीडियो वायरल हो रहा है। सीओ संजय जायसवाल ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।