फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, सात अभ्यर्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Fri, 06 Sep 2019 02:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : डेमो
विज्ञापन

हाल ही में हुई पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में चयनित सात अभ्यर्थियों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के शैक्षिक प्रमाणपत्र सत्यापन में फर्जी पाए गए हैं। उक्त सभी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में गुरुवार रात को रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

विज्ञापन


सूबे में हाल ही में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आयोजित कराई गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया था। इनमें से जो अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट के जरिये चयनित हुए, उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय प्रयागराज द्वारा उन सभी से शैक्षिक प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए मंगाए गए थे।

मुजफ्फरनगर जनपद से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पुलिस आरक्षी भर्ती के लिए चयनित हुए थे, जिन्होंने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतिलिपि पुलिस मुख्यालय को प्रेषित कर दी थी। उक्त सभी के प्रमाणपत्रों की जांच अपर सचिव भर्ती एवं प्रोन्नति लखनऊ द्वारा की गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वर्दी का सपना और ये खतरनाक चाल, पकड़े जाने पर खुला राज, भर्ती प्रक्रिया से हुआ बाहर

सीओ ऑफिस हीरालाल कन्नौजिया ने बताया कि शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के दौरान जनपद के सात युवाओं के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। इस पर अपर सचिव भर्ती एवं प्रोन्नति लखनऊ ने पुलिस मुख्यालय प्रयागराज को अपनी रिपोर्ट प्रेषित कर दी थी।

इसके आधार पर पुलिस मुख्यालय ने जनपद पुलिस को उक्त सभी सात अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में सभी आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में बृहस्पतिवार देर शाम धोखाधड़ी व अन्य संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

एसओ समयपाल सिंह अत्री ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: STF ने दबोचा सॉल्वर गैंग का सरगना कस्टम अधीक्षक, अभ्यर्थियों से लेता था मोटी रकम

इन अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र मिले फर्जी
कलीम, निवासी गांव तावली, शाहपुर
बेबी रानी, निवासी गांव तेवड़ा, ककरौली
अंकित कुमार, निवासी गांव कुरावा, फुगाना
सलीम, निवासी गांव तावली, शाहपुर
तालीम अली, निवासी गांव तावली, शाहपुर
अंकित कुमार, निवासी गांव हाशमपुर, रामराज
मुशर्रफ अली, निवासी गांव तावली, शाहपुर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें