अतिरिक्त दहेज में 50 लाख रुपये, फ्लैट व दो बीघा जमीन की मांग पूरी नहीं होने पर डेंटिस्ट शौहर ने अपनी डेंटिस्ट पत्नी को तीन तलाक दे दिया। एसपी सिटी के आदेश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपी शौहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी डॉ. सायरा बानो पुत्री महबूब अली ने एसपी सिटी को शिकायत पत्र देकर बताया कि उसका निकाह 12 दिसंबर 2017 को देवबंद के मोहल्ला कोटला निवासी डॉ. ताहिर से हुआ था। पति-पत्नी दोनों डेंटिस्ट हैं। ताहिर देवबंद में ही देवबंद डेंटल केयर नाम से क्लीनिक चलाता है।
बेटी पैदा होने पर पत्नी को तलाक, पीड़िता ने पति समेत पांच के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज
सायरा बानो का कहना है कि निकाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में 50 लाख नकद, दिल्ली में फ्लैट व पिता की जमीन में से दो बीघा कृषि भूमि की मांग शुरू कर दी गई थी। विरोध करने पर उसको कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की जाती थी। निकाह के करीब एक साल बाद बेटी को जन्म देने के बाद बेटा न होने की बात कहकर उत्पीड़न किया जाने लगा।