फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: महिला से मारपीट मामले में चार पर केस दर्ज, जेठ गिरफ्तार

Mon, 27 Sep 2021 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ में सोशल मीडिया पर शनिवार को महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज किया है। इसके साथ ही जेठ को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी दो साल पहले लिसाड़ीगेट के लक्खीपुरा में हुई थी। आरोप है कि कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसकी ओर से इंचौली थाने में एक मुकदमा पंजीकृत कराया गया। तभी से दोनों परिवारों में विवाद बढ़ गया था।

शनिवार को युवती के साथ ससुराल में फिर से मारपीट की गई। ससुराल पक्ष ने महिला को खूब पीटा और अभद्रता की। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रविवार को अफसरों ने मामले का संज्ञान लिया। पीड़िता और उसके परिवार से संपर्क किया गया। इसके बाद पीड़िता की मां की ओर से ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी जेठ तालिब को गिरफ्तार कर लिया। पति शाहरूख सहित तीन लोग अभी फरार हैं। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें