फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा प्रबंधक व कर्मियों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच, ये है पूरा मामला

Fri, 27 Nov 2020 01:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में धोखाधड़ी और जालसाजी कर एक दंपती के नाम पर ऋण लेने और उनके खातों से कई लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित दंपती के रिश्तेदार के अलावा बागपत में स्थित एक बैंक के शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं दूसरी तरफ बैंक ने आरोप गलत बताए हैं।

विज्ञापन


खेकड़ा निवासी सिराजू ने बताया कि वह दिव्यांग है। वह अपनी पत्नी सन्नो के साथ पिछले करीब आठ वर्षों से कस्बे की एक फैक्टरी में काम करता है। उसने मकान बनाने के लिए अपना और अपनी पत्नी का ईपीएफ फार्म भरा था। बागपत की एक बैंक शाखा से खाते में 20 अगस्त 2019 को ईपीएफ के 78,451 रुपये व 33,634 रुपये एनईएफटी के माध्यम से आए थे। इसी तरह पत्नी सन्नो के खाते में ईपीएफ के रुपये आए थे। इसकी जानकारी रिश्तेदार आस मोहम्मद को हो गई थी। 

आरोप है कि खातों से रुपये निकाले के लिए मोबाइल चोरी किया, ताकि ओटीपी नंबर प्राप्त कर सके। आरोप है कि रिश्तेदार आस मोहम्मद, बैंक प्रबंधक व कर्मचारियों ने मिलीभगत कर उनके खातों से रुपये निकालने शुरू कर दिए थे। आरोप है कि बगैर जानकारी के ही उनके नाम ऋण पास किया। उसके खाते से 2,34,024 रुपये और पत्नी सन्नो के खाते से 1,19,300 रुपये का ऋण कर रुपये ऑनलाइन निकाले। इसका पता उस समय चला जब वह सितंबर माह में अपने खाते से रुपये निकालने गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मस्जिद की सीढ़ी पर पड़ी मिली प्रधानाचार्य की लाश, खौफनाक है वारदात, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन

इसके बाद उसने पुलिस अफसरों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं की हुई। बाद में अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर कोतवाली थाने में आरोपी रिश्तेदार आस मोहम्मद के अलावा बैंक प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। कस्बा चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं बैंक अधिकारियों का कहना है कि सिराजू ने अपने रिश्तेदार को ही अपना एटीएम, मोबाइल दे रखा है। जिसने खातों से रुपये निकाले हैं। उन पर लगाए आरोप गलत हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें