फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के प्रयास में प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास में प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के एक गांव में रंजिश के चलते वर्तमान प्रधान समेत नौ लोगों ने गांव की ही एक महिला के मकान में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर तमंचे की बट मारी तथा जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली गलौज की। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता परिजनों के साथ मंगलवार को सीओ कार्यालय पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने सभी आरोपियों पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे।
गांव निवासी महिला ने सीओ आरपी शाही को दी तहरीर में बताया कि उसके द्वारा पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे की रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने सोमवार को वर्तमान प्रधान समेत नौ लोगों ने उसके घर पर लाठी डंडे व धारदार हथियारों से लैश होकर हमला कर दिया। प्रधान ने उसे कमरे में खींचकर उसके कपड़े तक फाड़ डाले और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर तमंचे की बट से मारपीट की और जाति सूचक शब्द कहते हुए गाली गलौज की। आरोपी ने दर्ज मुकदमे में पैरोकारी करने पर भुगत लेने की धमकी दी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौडे़ तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर जयकुमार, तनवीर, बलराम, तरुण, गुलशन, कालू, नरेंद्र, सागर व संजय के खिलाफ संबधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ आरपी शाही का कहना है कि मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन

पहले से दर्ज हैं मुकदमे
प्रधानी के चुनावी रंजिश के चलते एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराने का सिलसिला चल रहा है। दोनों ही पक्षों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते पुलिस भी बिना जांच पड़ताल मुकदमा दर्ज कर लेती है। जिस कारण दोनों पक्षों के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इन हालातों को देखते हुए किसी भी दिन गांव में खून खराबा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें