फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासौली प्रकरण: गोलू और सचिन की हत्या में शेखर के पिता समेत आठ नामजद, पिता ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा 

Thu, 04 Jun 2020 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बागपत रमाला थाना क्षेत्र के बासौली गांव के मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस ने दूसरे पक्ष का भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमले में मारे गए युवक सचिन के पिता ने भाजपा नेता एवं मृतक शेखर के पिता पदम कश्यप समेत आठ नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिला जाट महासभा ने सचिन और रचित की हत्या की सीबीसीआईडी जांच की मांग रखी है।

विज्ञापन


दोघट निवासी धर्मेंद्र ने रमाला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बासौली में राजबीर तोमर के घर रिश्तेदारी है। एक जून को उसका बेटा सचिन अपने दोस्त सूप निवासी रचित उर्फ गोलू  के साथ बासौली मेें राजबीर तोमर के बेटे निशांत के जन्मदिन पर गए थे।

राजबीर तोमर और निशांत उनके बेटे सचिन और गोलू को गांव के बाहर छोडऩे के लिए जा रहे थे, इस बीच रास्ते में  एक दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में पदम सिंह, सतबीर, सहदेव, बिट्टू, संदीप पुत्र आलम, लोमस एवं अजीत पुत्र ओमप्रकाश, एक अज्ञात और अन्य 15-  20 अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


रचित और सचिन की हत्या कर दी, जबकि निशांत और राजबीर तोमर ने किसी तरह जान बचाई। राजबीर तोमर और ओमप्रकाश पक्ष में एक दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ हुआ था, जिसकी रंजिश में उनके बेटे सचिन और रचित की हत्या की गई है।

गरमाने लगी सियासत
भाजपा सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के गांव में हुए हत्याकांड़ को लेकर सियासत गरमा रही है। पूर्व सांसद एवं रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने दोनों हत्याओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी थी।

भाजपा और रालोद के बीच बढ़ेगी खींचतान
दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद अब जिले में भाजपा और रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान बढ़ेगी। सोशल मीडिया पर टिप्पणी का दौर चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें