दिल्ली मेरठ हाईवे पर चोरी का सरिया लेकर जगह-जगह सप्लाई करने वाले एक गैंग की गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे पल्लवपुरम पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मुख्य सरगना समेत आठ को भारी असलह के साथ गिरफ्तार किया है।
सी ओ दौराला जितेंद्र सरगम को सूचना मिली थी कि पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के माउंट लिट्रा स्कूल के पास पड़े खाली मैदान मे कुछ सरिया सरगना गिरोह के सदस्य चोरी का सरिया दो डीसीएम गाड़ियों से उतार रहे हैं। सूचना कि तुरंत जानकारी मिलते ही सीओ दौराला जितेंद्र सरगम इंस्पेक्टर दिग्विजय नाथ शाही ओर मोदीपुरम चौकी इंचार्ज विकास चौहान अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे।
जहां पुलिस को आते देखकर मैदान में सरिया उतार रहे गैंग केे सदस्यों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जहां सी ओ दौराला टीम ने भी उन पर फायरिंग शुरू कर दी काफी देर फायरिंग चलने के बाद सरिया सरगना गैंग के आठ सदस्यों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया । जिनमे सरिया गैग का मुख्य सरगना वलीदपुर निवासी मनोज ओर उसके सात साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जिनके पास एक कार ,एक बाइक, दो डीसीएम गाड़ी और गाडी मे करीब 30 से 35 लाख का सरिया भरा हुआ बताया गया ओर कार के अंदर एक लाईसेंस पिस्टल दो तंमचे ओर भारी मात्रा मे कारतूस बरामद करें है।
सीओ दौराला जितेंद्र सरगम के अनुसार सरिया गैग का सरगना मनोज दौराला ओर सरधना क्षेत्र में रात में मुजफ्फरनगर की ओर से आता हुआ सरियों को चोरी से उतरवाता था। जिसका काम रात भर हाईवे पर चलता था।इस काम के लिए हाईवे पर कई ढाबों से भी उसने सेटिंग कर रखी थी