बिजनौर में स्योहारा- नूरपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे आल्टो कार और बलेनो कार की भिड़ंत हो गई। इसके बाद आल्टो कार में आग लग गई और उसमें फंसकर कार चालक जिंदा जल गया। हादसे में दूसरी कार में सवार चार युवक घायल हुए हैं।
राजा के ताजपुर में पेट्रोल पंप के पास हुआ यह हादसा इतना भयंकर था कि कुछ ही मिनटों में आग की लपटों ने आल्टो कार को अपने चपेट में ले लिया और चालक को निकलने का मौका नहीं मिल पाया। बाद में आग बुझाकर चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी शनाख्त नहीं हो पाई है।
वहीं दूसरी कार में सवार हर्ष, सिद्घार्थ, अमन अली व राकेश निवासी मोहल्ला चौधरियान स्योहारा भी घायल हुए हैं। ये चारों बलेनो कार से मुजफ्फरनगर गए थे और हादसे के वक्त वापस स्योहारा लौट रहे थे। मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/