फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क किनारे खड़े ट्राॅले से टकराई कार युवक की मौत, पत्नी और बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंदक (बिजनौर)। बिजनौर-मंडावली मार्ग पर गांव रतनपुर में सड़क किनारे खड़े एक ट्राॅले से कार की टक्कर हो गई। इसमें कार चला रहे युवक पंकज (28) की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी पूनम और दो साल की बेटी यशिका गंभीर रूप से घायल हुई। हादसे के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नांगल थाना क्षेत्र के गांव पुंडरी निवासी पंकज (28) पुत्र सुबोध नोएडा में रहकर नौकरी करता था। शनिवार की शाम पंकज पत्नी पूनम और बेटी यशिका (2) के साथ अपनी ससुराल गजरौला खेड़ा में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए नोएडा से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद देर रात तीनों अपने गांव पुंडरी जाने के लिए निकले। रात करीब दस बजे गांव रतनपुर में उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई।
हादसे में कार चला रहे पंकज की मौत हो गई जबकि पत्नी व बेटी घायल हो गए।
पंकज परिवार का इकलौता बेटा था। हादसे में घायल मां बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि मामले में कोई तहरीर अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें