भोपा बाईपास। मखियाली अंडरपास के पास गन्ने से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला पलटने से जाम लग गया। घंटों जाम लगे रहने से वाहन चालक परेशान रहे। बाद में पुलिस ने पहुंच कर गन्ने को सड़क से हटवा कर जाम खुलवाया। भोपा बाईपास शहर का मुख्य मार्ग है। मखियाली अंडरपास के पास सड़क में बने गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। पहले भी कई बार इन गड्ढों के कारण हादसे हो चुके है। रविवार देर शाम उधर से गन्ने से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला मखियाली की तरफ से आ रहा था। वह अंडरपास के पास आकर सड़क में बने गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वहां जाम लग गया। दोनों तरफ दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। यह पता चलने पर पुलिस पहुंची तब पुलिस ने मशक्कत कर जाम को खुलवाया।