फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Meerut: तेज रफ्तार कार ने मारी ऐसी टक्कर, 20 फीट नीचे गिरा किशोर, रोड पर मचा हड़कंप

Tue, 04 Oct 2022 07:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक किशोर करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बागपत रोड स्थित मलियाना पुल पर तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसमें एक बाइक पर पीछे बैठा 13 वर्षीय किशोर मनीष करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। इसके साथ ही दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। कार के पास से बीयर की बोतल मिली है। कुछ लोगों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात में एक आई-20 कार तेज गति से बागपत रोड पर जा रही थी। मलियाना पुल पर अनियंत्रित हुई कार ने एक के बाद एक दो बाइकों में टक्कर मारी। इसमें एक बाइक पर बैठा युवक हिमांशु घायल हो गया। हिमांशु भोला रोड पर जोमेटो की सर्विस देकर लौट रहा था। दूसरी बाइक पर टीपीनगर की ओर से आ रहे फिरोज और मनीष को सामने से टक्कर मारी। मनीष टक्कर लगते ही बाइक से उछलकर पुल से नीचे गिर गया, जबकि फिरोज सड़क पर ही गिर गया।

वहीं चीख-पुकार मचते ही कुछ राहगीर कार चालक की ओर दौड़े। चालक कार को बीच में ही छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद काफी देर तक जाम लग गया और वाहनों की कतारें लग गईं। इससे राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड के 10 बड़े प्वाइंट: 24 घंटे से कटा सिर लेकर धरने पर बैठे हैं लोग, परिवार ने दी पलायन की चेतावनी

विज्ञापन

इस बीच, फिरोज ने शोर मचाकर बताया कि मनीष नीचे गिर गया। इसके बाद राहगीर पुल के नीचे पहुंचे। बाद में मनीष, फिरोज और हिमांशु को निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसे का पता लगते ही टीपीनगर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बताया कि कार की तलाशी ली। कार का रजिस्ट्रेशन रेश्मा नाम से है। कार में बीयर की बोतल मिली।

यह भी पढ़ें: UP: शादी करूंगी तो पुलिस वाले से ही, दिल पर लग गई यही बात, फिर प्रेमिका की खातिर बन गया फर्जी सिपाही

सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह का कहना है कि किशोर को ज्यादा चोट है। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई। आरोपी चालक की तलाश में टीपीनगर और रेलवे रोड थाना पुलिस को लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें