फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां की बीमारी बता समय पर छुट्टी न मिलने का ऑडियो वायरल, सिपाही लाइन हाजिर, जानें पूरा मामला

Tue, 04 Oct 2022 07:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

सिपाही का ऑडियो वायरल होने के बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया गया। सिपाही ने मां की बीमारी बताकर समय पर छुट्टी न मिलने का ऑडियो वायरल किया था।
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां की बीमारी बताकर समय पर छुट्टी न मिलने का ऑडियो वायरल करने वाले सिपाही को पुलिस अधिकारियों ने लाइन हाजिर दिया है।

विज्ञापन


मेरठ के हस्तिनापुर थाने पर तैनात सिपाही अनिल यादव ने 29 सितंबर की रात में ऑडियो वायरल कर कहा था कि हस्तिनापुर थाने पर उसकी जान को खतरा है। थाना प्रभारी उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उसके बाद सिपाही तीन दिन की छुट्टी पर गया था। पुलिस अधिकारियों ने सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हस्तिनापुर थाने से लाइन हाजिर कर दिया है।

सिपाही हस्तिनापुर थाने में रहते हुए एक नेता के भाई और ग्राम प्रधान और एक पूर्व प्रधान से जान का खतरा बता रहा था। उसने 27 सितंबर को छुट्टी के साथ पुलिस अधिकारियों से अपना वीआरएस भी मांग लिया था। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की तो सिपाही की अभद्रता पाई गई। थाना प्रभारी कुंवर पाल सिंह ने बताया कि सिपाही अनिल यादव को लाइन हाजिर किया गया है। उसे पुलिस लाइन भेज दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: शादी करूंगी तो पुलिस वाले से ही, दिल पर लग गई यही बात, फिर प्रेमिका की खातिर बन गया फर्जी सिपाही

विज्ञापन

सिपाही एसएसपी कार्यालय पर हुआ पेश
छुट्टी से लौटने पर सोमवार को सिपाही अनिल यादव हस्तिनापुर से अपनी रवानगी दर्ज करा कर पुलिस लाइन पहुंचा, जहां से एसएसपी कार्यालय पर पेश हुआ। उसने अधिकारियों को अपनी कहानी बताई।

यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड के 10 बड़े प्वाइंट: 24 घंटे से कटा सिर लेकर धरने पर बैठे हैं लोग, परिवार ने दी पलायन की चेतावनी

सही व्यवहार नहीं था
सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही अनिल यादव ने जानबूझकर ऑडियो वायरल किया। जब उसकी जांच कराई गई तो पता लगा कि उसने कस्बे में जानबूझकर झगड़ा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें