फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की हादसे में मौत, दो गंभीर

Wed, 20 Jun 2018 11:34 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रहे युवकों के मैक्स वाहन में पीछे से मारुति वैन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।      

विज्ञापन

  
अमरोहा के थाना रजबपुर के गांव पीपली दाऊद से मैक्स वाहन में करीब एक दर्जन युवक पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए मुजफ्फरनगर जा रहे थे। सोमवार रात चांदपुर-बिजनौर रोड पर जब थाना चांदपुर के गांव पीपली जट मोड़ अपना धर्मकांटा के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आई मारुति वैन ने मैक्स वाहन में टक्कर मार दी। इसमें गांव पीपली दाऊद निवासी नजाकत अली पुत्र जमालुद्दीन, अकरम पुत्र इस्माइल, मुन्नू पुत्र ब्रह्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया जहां नजाकत ने दम तोड़ दिया।

पढ़ें : शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे दो परिवार के 4 लोगों की मौत, देखें भयावह तस्वीरें
विज्ञापन


अकरम और मुन्नू को चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। नजाकत के भाई रिफाकत अली ने चांदपुर थाने में मारुति वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने मारुति वैन को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाली निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि रिपोर्ट लिख ली है और मारुति चालक को हिरासत में ले लिया है।   
विज्ञापन

     
उधर, नजाकत के परिजनों ने फोन पर बताया कि गांव पीपली मोड़ के पास नजाकत अली, अकरम और मुन्नू सिंह मैक्स वाहन के पीछे खड़े थे। तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहे मारुति वैन चालक ने पीछे से मैक्स में टक्कर मार दी। नजाकत तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, उसके पिता मजदूरी करते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें