मेरठ में भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके आवास पर भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया। इसी दौरान फायरिंग की एक वीडियो वायरल होने पर खलबली मच गई। हालांकि पुलिस देर रात तक पुष्टि करने में लगी थी कि आखिर यह फायरिंग कहां पर हुई।
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुई। इसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। पता किया जाएगा कि वीडियो सोमवार के कार्यक्रम का है या नहीं। इसमें फायर करने वाला कौन है। कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई पुरानी वीडियो जोड़ दिया गया है।
उधर, भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा का इस संबंध में कहना है कि उनके यहां भजन संध्या पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता आए थे। इसी दौरान उन्हें बदनाम करने के लिए कोई पुराना वीडियो वायरल किया गया है। पुलिस इसकी जांच करने के बाद ही कोई कार्रवाई करे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/