फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैंट बोर्ड ने लालकुर्ती और बाउंड्री रोड से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैंट बोर्ड (छावनी परिषद) ने सोमवार को पुलिस बल के साथ बेगमपुल और बाउंड्री रोड पर बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र ने अभियान की कमान खुद अपने हाथ में ली।
विज्ञापन

पहले जीरो माइल चौराहे से बेगमपुल पुलिस चौकी तक अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने ठेले जब्त करके ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कैंट बोर्ड कार्यालय भिजवा दिए। इसके बाद लालकुर्ती पैंठ से मेट्रो अस्पताल तक पूरा अतिक्रमण साफ कर दिया। व्यापारियों ने पहले विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की सख्ती के कारण वे शांत हो गए।
छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में तत्कालीन अध्यक्ष ब्रिगेडियर निखिल देशपांडे ने सदर बाजार, लालकुर्ती, आबूलेन आदि बाजारों से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से छावनी परिषद के अधिकारी बाजारों में लगातार मुनादी करके व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने की अपील की थी।
विज्ञापन

सोमवार को परिषद के राजस्व अधीक्षक हितेश राय के नेतृत्व में टीम पुलिस बल के साथ जीरो माइल चौराहा पहुंची। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र भी वहां पहुंच गए और जीरो माइल पर खड़े ठेले जब्त करवा ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदवाकर कैंट बोर्ड भिजवा दिया। जीरो माइल से बेगमपुल पुलिस चौकी तक सारा अतिक्रमण हटा दिया गया। लालकुर्ती पैंठ में डेरावाल टेलर्स की दुकान से शुरू करके पूरे पैंठ बाजार से ठेले हटवा दिए। दुकानों के बाहर का सामान जब्त कर लिया।
दस कारें उठाईं, बुलेट बाइक की सीज
कुछ व्यापारी नेता मौके पर विरोध करने पहुंचे, लेकिन पुलिस बल के कारण विरोध नहीं कर सकें। जेसीबी मशीन से पक्का अतिक्रमण तोड़ दिया गया। बाउंड्री रोड पर स्काउट भवन के बाहर के खोखे हटवा दिए। पिंकी छोले भटूरे की दुकान के बाहर जाम का कारण बने अतिक्रमण को हटाया। मेट्रो अस्पताल के पार्किंग संचालक को वाहनों को पार्किंग में खड़ा करने की हिदायत दी गई। एसपी यातायात से सड़क पर खड़ी 10 कारों को उठवा लिया और कई बुलेट मोटरसाईकिल सीज की गई। हितेश राय ने बताया कि कुछ व्यापारियों को समझाया गया। अब सदर बाजार और आबूलेन बाजार से अतिक्रमण हटाया जाएगा। यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें