मेरठ। दो बुजुर्गो की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। कंकरखेड़ा ओवरब्रिज के पास कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग राकेश कश्यप (61) ने मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही मालगाड़ी के कटकर जान दे दी। मालगाड़ी के आते ही उसने अपनी गर्दन ट्रैक पर रख दी। मालगाड़ी से गर्दन और धड़ अलग हो गए। सदर बाजार पुलिस के अनुसार वह सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला नंगला भट्टू का रहने वाला था। मौके पर पहुंचे बेटे सुमित कश्यप ने पिता की पहचान की। उसने बताया कि पिता कई साल से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
उधर, टीपीनगर थाना क्षेत्र में बागपत रोड ओवरब्रिज के पास गोल्डन टेंपल ट्रेन की चपेट में आकर सतवीर (60) की मौत हो गई। वे घूमने गए थे, तभी ट्रेन की चपेट में आए। वे जगवती चौक नई बस्ती के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।