फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कैलिफोर्निया की ऑल-गर्ल्स टीम ने जीता वैक्स रोबोटिक्स इंस्पायर अवार्ड, मेरठ की रूही ने साझा किए अनुभव

Tue, 29 Jun 2021 07:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कैलिफोर्निया की ऑल-गर्ल्स टीम ने हाल ही में वैक्स रोबोटिक्स इंस्पायर अवार्ड जीता है। वहीं टीम में शामिल मेरठ की रूही ने अनुभव साझा किए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलिफोर्निया के सैन रेमन शहर में लड़कियों के एक ग्रुप ने प्रौद्योगिकी उद्योग में सफल प्रयोग कर वैक्स रोबोटिक्स इंस्पायर अवार्ड जीता है। खास बात यह है कि इस टीम में मेरठ की रूही भी शामिल है। बताया गया कि रूही के माता-पिता मेरठ में रहते हैं। वीईएक्स रोबोटिक्स वर्ल्ड प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतने वाली सैन रेमन की यह पहली टीम थी।

विज्ञापन


रोबोटिक्स उद्योग का वैसे तो बड़ा क्षेत्र है लेकिन, अभी इसमें केवल पुरुषों की भूमिका ज्यादा है। वहीं अब लड़कियों के एक ग्रुप ने इस क्षेत्र में कदम रखते हुए कुछ बड़ा करने की इच्छा जताई है। वहीं कैलिफोर्निया के सैन रेमन शहर की लड़कियों के इस ग्रुप ने क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए अन्य महिलाओं को प्रेरित किया है।

करीब एक साल पहले बनी वीईएक्स रोबोटिक्स टीम का मिशन है कि इस क्षेत्र में लड़कियों को आगे बढ़ने का अधिक मौका मिले। इनकी टीम में वृंदा बी, मेगन जे, रूही बी, स्नेहा एम, और जिया जे हैं। बताया गया कि सभी की उम्र 15-16 के बीच हैं। इन सभी ने बताया है कि उन्हें इस तकनीक से क्या प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन


टीम के सभी सदस्य बताते हैं कि हम सभी छोटी उम्र से ही रोबोटिक्स के प्रति आकर्षित थे, हालांकि शुरुआत में उन्हें आर्थिक समस्या सहित अन्य कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने जुनून को बरकरार रखा। उन्होंने बताया कि हाई स्कूल के दौरान रोबोटिक्स में हमारी रुचि चरम पर थी। टीम के प्रत्येक सदस्य को सामुदायिक क्लबों और कार्यक्रमों के माध्यम से अलग-अलग रोबोटिक्स के अनुभव मिले। उन्होंने बताया कि आखिर में हमने अपनी रोबोटिक्स टीम बनाने का फैसला लिया।

विज्ञापन

वहीं जब उनसे इस क्षेत्र में आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि खेल का माहौल मजेदार और आमंत्रित है। यह क्षेत्र कुछ नया करने और विचारों को व्यक्त करने के कई अवसर प्रदान करता है।

बताया गया कि मेरठ निवासी रूही इस साल की वैश्विक प्रतियोगिता के विषय के बारे में बात करने के लिए काफी उत्साहित थीं। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए रूही ने कहा कि रोबोट के महत्वपूर्ण हिस्सों को नियंत्रित करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रूही ने बताया कि समूह का गठन जून 2020 में हुआ था। इसके बाद हम सभी ने मिलकर फैसला किया कि हम अपनी रोबोटिक्स टीम बनाकर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए हमने कई ऑनलाइन बैठकें भी कीं। इस दौरान उन्हें कई बड़ी चुनौतियां का सामना करना पड़ा लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी और जुनून के साथ काम किया।

रूही ने बताया कि पुर्जे खरीदने के लिए इधर-उधर से कुछ डॉलर जुटाने में उनकी टीम कामयाब हुई। उनकी टीम ने 6000 डॉलर जुटाए। उन्होंने बताया कि जुटाए गए रुपये पर्याप्त नहीं थे लेकिन, पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने के बाद कुछ शुरुआती काम शुरू करने में सफल हुए। इसके बाद उनकी टीम ने रोबोट का डिजाइन के लिए काम शुरू किया।

उन्होंने बताया कि अभी उनकी टीम को बने हुए सिर्फ एक साल हुआ है और टीम के सभी सदस्य प्रतियोगिता के लिए जुटे हैं। उन्होंने बताया कि टीम के सभी सदस्य आवश्यकता के अनुसार हर सप्ताह कम से कम 10-12 घंटे काम करते हैं। रूही ने बताया कि प्रतियोगिता से एक सप्ताह पहले उनकी टीम के सभी सदस्यों ने 15-15 घंटे तक भी काम किया। रूही का कहना है कि टीम के सभी सदस्यों के माता-पिता उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं रूही ने मुस्कुराते हुए कहा कि थिंक फास्ट रोबोटिक्स में शामिल होने के लिए सभी का स्वागत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें