फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डर्टी ऑडियो' से भाजपा नेताओं में खलबली, पढ़िए- आखिर क्या सच क्या झूठ

Thu, 20 Sep 2018 05:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर वायरल डर्टी ऑडियो को लेकर भाजपाइयों में खलबली मची है। आगे पढ़िए इस मामले में क्या सच और क्या झूठ है।

विज्ञापन

एक डर्टी ऑडियो ने भाजपा में सनसनी फैला रखी है। भाजपा महिला मोर्चा की एक पूर्व पदाधिकारी से ऑडियो में आपत्तिजनक भाषा के साथ बहस हो रही है। महिला नेता कह रही है कि उसे किसी से नहीं मिलना है। वह बड़े पदाधिकारी के घर क्यों जाए। अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहे व्यक्ति को वह जुबान पर लगाम रखने की बात भी कहती है। ऑडियो के बीच में ही मोबाइल पर अचानक पार्टी का बड़ा पदाधिकारी महिला को समझाने और मामले को मिल बैठ कर हल करने की सलाह देता है। ऑडियो मामले की शिकायत एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से की गई थी। खुद भाजपा महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी कप्तान से मिली।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने उस एडमिन को तलब किया, जिसके ग्रुप पर यह डर्टी ऑडियो डाली गई थी। एडमिन ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया कि यह ऑडियो उसे किसी ने ग्रुप पर भेजी थी। 

उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने बताया कि ऑडियो में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी और एक व्यक्ति के बीच जो बातचीत है, वह उनका निजी प्रकरण है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें