फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अफसर ने पेश की मानवता की मिसाल, नियमों के खिलाफ जाकर बचाई युवती की जान

Thu, 20 Sep 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घायल युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के खतौली में रेलवे ट्रैक पर मानवता की एक नई मिसाल देखने को मिली। यहां लाइन पार करते वक्त एक युवती किसी ट्रेन से टकराकर घायल हो गई। और ट्रैक पर गिर पड़ी।  इसी दौरान एक दूसरी ट्रेन इसी ट्रैक पर आ रही थी कि गार्ड ने नियमों के खिलाफ जाकर इंसानियत के नाते न सिर्फ ट्रेन रोकी, बल्कि युवती का उपचार भी कराया। गार्ड के इस कदम के लिए उसकी हर तरफ सराहना की जा रही है। जानें क्या थी पूरी घटना:-

विज्ञापन

खतौली तहसील के सामने रेलवे लाइन पार करते समय युवती एक ट्रेन से टकरा कर घायल होकर तड़पती रही। इस बीच देहरादून एक्सप्रेस के गार्ड ने यह दृश्य देखकर ट्रेन रुकवा दी और युवती का उपचार किया। गांव सोंटा निवासी अश्वनी रानी (25) पुत्री ऋषिपाल मेरठ से किसी ट्रेन से खतौली रेलवे स्टेशन पर उतरी। तहसील के सामने रेलवे लाइन पार करते समय अश्वनी ट्रेन से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गई। 

देहरादून से चलकर दिल्ली को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सायंकाल करीब सवा छह बजे मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही थी। तहसील के सामने घायल युवती को तड़पती देखकर गार्ड ने ट्रेन रुकवाई। गार्ड घायल युवती को ट्रेन में अपने डब्बे में ले गया। गार्ड ने डब्बे में घायल युवती का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर घायल युवती को जीआरपी को सौंप दिया। 
विज्ञापन

जीआरपी के दरोगा बोबी कुमार व सिपाही रजित कुमार तुरंत घायल युवती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवती को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक अश्वनी रानी मेरठ में एक ब्लड बैंक में नौकरी करती थी। अब वह ब्लड बैंक बंद हो गया है। इसलिए उसके मालिक से तनख्वाह के पैसे लेने के लिए मेरठ गई थी। स्टेशन मास्टर चंद्र प्रकाश ने बताया कि इस दौरान ट्रेन करीब पांच मिनट तक खड़ी रही।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें