एक डर्टी ऑडियो ने भाजपा में सनसनी फैला रखी है। भाजपा महिला मोर्चा की एक पूर्व पदाधिकारी से ऑडियो में आपत्तिजनक भाषा के साथ बहस हो रही है। महिला नेता कह रही है कि उसे किसी से नहीं मिलना है। वह बड़े पदाधिकारी के घर क्यों जाए। अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहे व्यक्ति को वह जुबान पर लगाम रखने की बात भी कहती है। ऑडियो के बीच में ही मोबाइल पर अचानक पार्टी का बड़ा पदाधिकारी महिला को समझाने और मामले को मिल बैठ कर हल करने की सलाह देता है। ऑडियो मामले की शिकायत एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से की गई थी। खुद भाजपा महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी कप्तान से मिली।
इसके बाद एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने उस एडमिन को तलब किया, जिसके ग्रुप पर यह डर्टी ऑडियो डाली गई थी। एडमिन ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया कि यह ऑडियो उसे किसी ने ग्रुप पर भेजी थी।
उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने बताया कि ऑडियो में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी और एक व्यक्ति के बीच जो बातचीत है, वह उनका निजी प्रकरण है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/