फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम से मारपीट और उपभोक्ता ने लगाया बेटी के नहाने का वीडियो बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। लोईया गांव में बिजली चोरी की सूचना पर छापा मारने गई विद्युत निगम की टीम के साथ एक उपभोक्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। उपभोक्ता ने विद्युत विभाग की टीम पर बेटी का नहाते समय वीडियो बनाने और घर की महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सकौती बिजलीघर पर तैनात टीजीटू सुरेंद्र कुमार ने तहरीर में बताया कि वह बिजली घर पर तैनात लाइनमैन अरुण, संदीप, अकरम, पंकज और मोहित के साथ लोईया गांव में बिजली चोरी की सूचना पर छापा मारने गए थे। जिन उपभोक्ताओं पर बकाया चला आ रहा है, उनसे वसूली करनी थी। आरोप है कि एक उपभोक्ता पर बिजली बिल का 24 हजार बकाया था। घर पहुंचने पर उपभोक्ता के यहां नलकूप के कनेक्शन से बिजली चलती पाई गई, जो बिजली चोरी की श्रेणी में आता है।
लाइनमैन संदीप ने अपने मोबाइल से बिजली चोरी का वीडियो बनाया। इस पर घर की महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उपभोक्ता ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर टीम के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। साथ ही मोबाइल छीनकर वीडियो और मोबाइल का डाटा डिलीट कर दिया। सुरेंद्र ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, उपभोक्ता ने भी थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसमें बिजली विभाग की टीम पर आरोप लगाया कि टीम बिना किसी को आवाज दिए अचानक घर में घुस आई और वीडियो बनाने लगी।
विज्ञापन

इस दौरान बिना छत के बाथरूम में स्नान कर रही उसकी बेटी ने वीडियो बनाने का विरोध किया तो टीम ने उसकी बेटी और पत्नी के साथ गाली-गलौज की। वह मौके पर पहुंचा और बेटी के स्नान के दौरान बनाया गए वीडियो को डिलीट करने के लिए कहा तो उसके साथ भी हाथापाई की गई।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें