फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात सुनील राठी के नाम से फिर मिली व्यापारी को धमकी, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

Sat, 22 Aug 2020 10:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुख्यात सुनील राठी के नाम से एक और व्यापारी को धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाला सीसीटीवी में कैद हो गया है। इससे पहले भी सुनील राठी के नाम से कई व्यापारियों को धमकी मिल चुकी हैं।

विज्ञापन


सदर बाजार थानाक्षेत्र के थापरनगर में कपिल शर्मा का ब्रांडेड कंपनी के जूते का शोरूम है। बताया कि एक सप्ताह से उनको बागपत के कुख्यात सुनील राठी के नाम से धमकी मिल रही है। उनके शोरूम में लगे सीसीटीवी में सुनील राठी का एक साथी योगेंद्र राठी कैद होना बताया है। इस मामले की शिकायत व्यापारी कपिल शर्मा ने सदर बाजार पुलिस से की।

वहीं पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि व्यापारी कपिल शर्मा पर अन्य शहर के व्यापारियों की 50 लाख की देनदारी है। वे उससे अपना पैसा मांग रहे हैं। धमकी की बात पुलिस ने गलत मानी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सबूत मिटाने के लिए जला दी करोड़ों की किताबें, ऐसे चल रहा था बड़ा खेल, जांच में खुलेंगे गहरे राज

सुनील राठी के साथ हत्या में जेल गया था योगेंद्र
जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी के साथ हत्या के एक मामले में योगेंद्र राठी जेल गया था। बताया जा रहा है कि योगेंद्र राठी धमकी देने के लिए व्यापारी के शोरूम पर गया था। उसकी फुटेज व्यापारी ने पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन


कोई लिखित शिकायत नहीं मिली
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि इस मामले की जानकारी मुझे नहीं है। ऐसी कोई लिखित शिकायत भी व्यापारी द्वारा नहीं दी गई है। व्यापारी अगर शिकायत करेंगे तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें