फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के व्यापारी ने दिखाई दरियादिली, ईदी के रूप में जरूरतमंदों को बांटा रेडीमेड गारमेंट्स व जूतों के शोरूम का सारा स्टाॅक

Sat, 23 May 2020 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
shamli news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली में उत्तर प्रदेश के शामली में जूते और रेडीमेड गारमेंट्स के शोरूम के मालिक ने ईद के मौके पर शोरूम का सारा स्टाॅक गरीबों को ईदी के रूप में बांट दिया। उन्होंने जिले की डीएम जसजीत कौर के माध्यम से सामान को गरीबों में वितरित कराया।

विज्ञापन


कस्बे में तहसील के सामने गोल्डी प्लाजा नाम से रेडीमेड गारमेंटस और जूते का तीन मंजिला शोरुम है। शुक्रवार को इसके मालिक इंतजार उर्फ शब्बू ने अपने शोरूम के सभी रेडीमेट कपडे और जूते गरीबों को दान कर दिए।

शोरुम मालिक इंतजार उर्फ शब्बू ने बताया कि लॉकडाउन के कारण लोग परेशान हैं। काम धंधा नहीं चल रहा। दो वक्त की रोटी मिलनी भी मुश्किल हो रही है।

आर्थिक तंगी की वजह से बहुत से गरीब लोग ईद पर भी कपड़े जूते आदि खरीदने की हालत में नहीं है। इसलिए उनकी मां रहीसा ने शोरुम का पूरा सामान दान करने को कहा। मां ने कहा कि अल्लाह का दिया हमारे पास सब कुछ है। उनके दान किए कपड़े और जूते पहनकर गरीबों की ईद तो मनेगी।
विज्ञापन


इन लोगों की दुआओं से वह लोग तो फिर कमा लेंगे। इसलिए वह शोरुम का पूरा स्टॉक दान कर रहे हैं। दोपहर बाद करीब तीन बजे डीएम जसजीत कौर इनके शोरुम पर पहुंची और निर्धन लोगों को कपड़े और जूतों का वितरण शुरू कराया।

डीएम जसजीत कौर ने कहा कि कोरोना संकट में शोरुम संचालक का ये निर्णय सराहनीय है। गौरतलब है कि इससे पहले लॉकडाउन के दौरान गोल्ड प्लाजा के मालिक इंतजार करीब हजारों परिवारों को राशन किट वितरित कर चुके है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें