फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मई एवं 02 जून को सफाई के लिए खुलेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों की प्रतिष्ठान खोलकर सामान व्यवस्थित करने की मांग जिला प्रशासन ने शुक्रवार को स्वीकार कर ली है। इसके लिए रोस्टर जारी कर दो दिन में मात्र छह घंटे का समय दिया। बचत भवन में आयोजित बैठक के बाद अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 31 मई और दो जून को सफाई के लिए बाजार खोले जाएंगे। हालांकि इस स्वीकृति को लेने में दोनों गुटों का पसीना छूट गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के साथ संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि महानगर कंनटेनमेंट जोन में है। इसलिए दुकानें नहीं खुलेंगी। व्यापारियों की मांग पर उन्हें सफाई के लिए दो दिन में तीन-तीन घंटे की मोहलत दी है। इसके लिए 31 मई और 02 जून का रोस्टर बनाया है। इसका समय दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। लॉकडाउन-05 में जो भी गाइड लाइन आएंगी उनका पालन किया जाएगा। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि दो माह से लॉकडाउन के कारण व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद हैं। ऐसे में व्यापारियों की दुकानों में रखा सामान खराब हो सकता है। इसलिए उनकी मांग वाजिब है। उन्होंने कहा कि जागृति विहार एक्सटेंशन में शिफ्ट मंडी में न तो किसान पहुंच रहे हैं और न ही व्यापारी। इसलिए मेरठ के चार कोनों पर सब्जी मंडी स्थापित होनी चाहिए। मंडी में फल, सब्जी और राशन लेने आने के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित किए जाने चाहिए। बैठक में विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर, एएसपी अजय साहनी, एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह संयुक्त व्यापार संघ संक्षरक बिजेंद्र अग्रवाल, अजय गुप्ता नटराज, संजय जैन, दलजीत सिंह, नीरज मित्तल, कमल दत्त ठाकुर, अंकुर गोयल, अजय चंद्रा, मुकुल सिंघल आदि लोग मौजूद रहे।
व्यापारी हित में एक मंच पर आए संयुक्त व्यापार संघ गुट
संयुक्त व्यापार संघ संरक्षक अरुण वशिष्ठ और अध्यक्ष नवीन गुप्ता लंबे समय बाद व्यापारी हित में एक मंच पर नजर आए। संरक्षक अरुण वशिष्ठ ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि पूर्व में भी हम दो बार एक साथ बैठे चुके हैं। इसके बाद आदेश में परिवर्तन हुआ। व्यापारियों को दुकान खोलकर सामान चेक करने की अनुमति दी जानी चाहिए। उधर, अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को बाजार खोलकर सामान चेक करने की अनुमति दी जानी चाहिए। इसे आज प्रशासन ने स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे रोस्टर
दिनांक थाना क्षेत्र जहां सफाई के लिए दुकान खोली जाएंगी
31 मई कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम, देहलीगेट, लिसाड़ीगेट, कोतवाली, परतापुर, ब्रह्मपुरी, टीपी नगर।
1 जून संपूर्ण लॉकडाउन
2 जून सिविल लाइंस, मेडिकल, नौचंदी, गंगानगर, लालकुर्ती, सदर बाजार, रेलवे रोड।
इन नियमों का करना होगा पालन
1- सफाई के लिए प्रतिष्ठान खोलने का समय दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक।
2- दुकान और प्रतिष्ठान सिर्फ सफाई के लिए खुलेंगे, व्यापार नहीं होगा।
3- सफाई के दौरान प्रतिष्ठान का आधा शटर ही खुलेगा।
4- सफाई में अधिकतम तीन लोग ही लगेंगे।
5- संयुक्त व्यापार संघ के 5-5 प्रतिनिधि हर थाना स्तर पर समन्वय के लिए रहेंगे।
6- शर्तों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें