फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाईवे पर पलटी बरातियों से भरी की बस, ऐसे हुआ हादसा, 20 से ज्यादा लोग घायल

Wed, 26 Feb 2020 12:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

यूपी के बिजनौर जिले में बरातियों भरी बस पलट गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में नेशनल हाईवे-74 पर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बरातियों से भरी बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में साइकिल सवार सहित बस में सवार 20 बराती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलग- अलग अस्पतालों में ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साइकिल सवार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी अमर सिंह कश्यप के पुत्र विपिन कुमार की बरात नजीबाबाद क्षेत्र के गांव ग्राम लुकादड़ी गई थी। बरात लौटते समय देर रात्रि नेशनल हाईवे पर स्थित गांव सिकंदरपुर के पास पहुंची तो गांव बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर निवासी साइकिल सवार भोपाल (40) पुत्र नत्थू सिंह को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में साइकिल सवार व बस में सवार 20 बराती घायल हो गए। बस का चालक बस छोड़कर फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें: बेकाबू होकर पलटी बस, मची चीख-पुकार, एक महिला की मौत, 16 लोग घायल
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस व आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अलग- अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार भोपाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया, जहां से हालत चिंताजनक देखते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


उधर, बस में सवार मनोहर कश्यप, सोपाल कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, कमल कश्यप, मुनीम कश्यप, रामकुमार सिंह सहित 20 बाराती घायल हो गए। घायलों को अलग- अलग अस्पतालों में ले जाया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें