दौराला- झोपड़ी में लगी आग को बुझाने के दौरान झुलसा बॉबी शिकायत करने थाने पहुंचा। स्रोत : संवाद
दौराला। मवीमीरा गांव निवासी बॉबी की झोपड़ी में रविवार देर रात गांव के ही एक ग्रामीण ने आग लगा दी। मौके से भाग रहे ग्रामीण को पीड़ित ने देख लिया और आग बुझाने में जुट गया। आग बुझाने के दौरान बॉबी के हाथ-पैर झुलस गए।
बॉबी ने बताया कि वह सोया हुआ था। इस दौरान एक ग्रामीण वहां पहुंचा और उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। बॉबी की आग खुल गई और उसने ग्रामीण को भागते हुए देखा। पीछा करने का प्रयास किया लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पीड़ित ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस कारण उसके हाथ-पैर झुलस गए। थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।