फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विरोध के बीच अतिक्रमण पर गरजा बुल्डोजर, निर्माण घ्वस्त कराए

Fri, 20 Feb 2026 06:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला भाटवाड़ा में नगर पालिका ने तालाब से अवैध कब्जा हटाया। संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका टीम ने मोहल्ला भाटवाड़ा में पालिका के तालाबों पर हुए अतिक्रमण हटाए
विज्ञापन

-कई लोगों को सोमवार तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का दिया अल्टीमेटम
-विरोध करने का प्रयास कर रहे लोग पुलिस की सख्ती देख पीछे हटे
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के मोहल्ला भटवाड़ा में नगर पालिका के तालाब पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ शुक्रवार को पालिका प्रशासन ने कार्रवाई की। पालिका टीम ने तालाब की भूमि पर बनाए गए करीब चार अस्थायी निर्माण को ध्वस्त किया। कुछ पक्की दीवारों को भी तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते वह ज्यादा विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सके और और अतिक्रमण हटा दिए गए।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि कस्बे में कुल 14 तालाब ऐसे हैं, जिन पर अवैध कब्जा किया गया है। जिन पर पक्का निर्माण हो चुका है। इन सभी तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पालिका चरणबद्ध तरीके से अभियान चला रही है। अन्य कब्जाधारकों को सोमवार तक स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। यदि वह स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते तो पालिका प्रशासन उन्हें ध्वस्त कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय एनजीटी के निर्देशों के तहत की गई है, जिसमें जलाशयों और तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कर उनके मूल स्वरूप में बहाल करने का आदेश दिया गया है। इससे पहले किसान संगठनों ने जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह से शिकायत कर तालाबों की जमीन पर अवैध कब्जों के कारण अपने हितों पर संकट होने की बात कही थी। पालिका प्रशासन ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कस्बे के सभी तालाबों की भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

सरधना। मोहल्ला भाटवाड़ा में नगर पालिका ने तालाब से अवैध कब्जा हटाया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें