मेरठ के सोतीगंज में वाहनों के कटान का कमेला बंद होने से कबाड़ी नया ठिकाना बना रहे हैं। पुलिस को सूचना मिल रही है कि कबाड़ी दूसरे जिलों में अवैध कमेला खोलने की फिराक में हैं।
मेरठ के सोतीगंज में लूट-चोरी के वाहनों का कमेला बंद होने के बाद कुछ कबाड़ी हापुड़, बुलंदशहर और अलीगढ़ और आसपास के अन्य जिलों में शिफ्ट कर रहे हैं। ऐसी जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिल रही है। दूसरे जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहनों का कटान बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। एसएसपी ने इसी को देखते हुए सोतीगंज बाजार को बंद करने के आदेश दिए थे। सोतीगंज के पुराने गोदामों में रखे पार्ट्स को यहां से कबाड़ी अब दूसरी जगह भेज रहे हैं। पुलिस ऐसे कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए सर्विलांस तंत्र का भी सहारा ले रही है।
उधर, एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि पुलिस सोतीगंज पर पूरी निगाह बनाए हुए है। यहां जो कबाड़ी अवैध काम कर रहे थे उन पर शिकंजा कसा जा रहा है। आसपास के जिलों की पुलिस से भी इस संबंध में बातचीत हुई है। जिले की पुलिस भी पूरी सतर्क है।