टैक्स स्लैब का सरलीकरण जरूरी
व्यापारियों को इनकम टैक्स और जीएसटी में राहत मिलनी चाहिए। लघु उद्योग के लिए राहत पैकेज होना चाहिए। वर्ष 2020-21 की स्क्रूटनी फ्री होनी चाहिए। टैक्स रेट स्लैब को सुगम किया जाना चाहिए।
-अनुपम शर्मा, सीए
टिंबर पर जीएसटी घटाए सरकार
टिंबर को 18 प्रतिशत के स्लैब से पांच प्रतिशत के स्लैब में लाया जाना चाहिए। मध्यम वर्गीय व्यापारी का कारोबार वर्ष 2020-21 में ध्वस्त हो गया है। उन्हें इनकम टैक्स में छूट मिलनी चाहिए।
-रवि माहेश्वरी, टिंबर मर्चेंट, माहेश्वरी टिंबर
एमएसएमई बनाएंगी आत्मनिर्भर भारत
एमएसएमई के लिए विशेष पैकेज होना चाहिए। जीएसटी और आयकर में छूट मिले। व्यापार को स्थापित करने के लिए वन विंडो सुविधा हो।
-रवि प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री
निर्यात में सहयोग दे सरकार
पश्चिमी उप्र में चमड़ा उद्योग से जुड़े 500 उद्यमी ही बचे हैं। कोरोना के कारण निर्यात में गिरावट आई है। उद्योग को बचाने के लिए सरकार को निर्यात में सहयोग करना चाहिए।
- विनय विरारिया, चमड़ा उद्यमी
बाजार को गतिशील बनाना होगा
जॉन मेनार्ड कींस के सिद्धांत पर बाजार को गतिशील बनाना होगा। दवा व्यापार ऑनलाइन व्यवस्था से अलग रखा जाना चाहिए। दवा पर टैक्स घटाया जाए।
- घनश्याम मित्तल, दवा कारोबारी
फुटवियर इंडस्ट्री हो टैक्स फ्री
अति लघु उद्योग खत्म हो गए हैं। बड़ी कंपनियों का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। छोटे व्यापारी और कारोबारी के अस्तित्व को बचाने के लिए फुटवियर इंडस्ट्री टैक्स फ्री होनी चाहिए।
- सचिन चोपड़ा, व्यापारी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/