फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2020: बागपत के दैनिक यात्रियों को थी बजट से उम्मीदें, हाथ लगी मायूसी

Sat, 01 Feb 2020 08:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बजट पर चर्चा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत के यात्रियों को रेल बजट से दिल्ली-शामली रेल मार्ग के दोहरीकरण को लेकर काफी उम्मीदें थीं। लेकिन इस बार जिले के लोगों को बजट में मायूसी हाथ लगी है।

विज्ञापन


दैनिक यात्री अंकुश का कहना है कि पिछले वर्ष बजट में दिल्ली-शामली रेल मार्ग का दोहरीकरण का बजट पास हुआ था, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ। इसको लेकर इस बार बजट में उम्मीदें थीं लेकिन इसके लिए कोई घोषणा नहीं की गई। 

यात्री गोपीचंद का कहना है कि जनता की समस्याओं को देखते हुए रेल बजट में यात्रियों को सुविधाएं दी जानी चाहिए। ट्रेनों के आवागमन के लिए रेलवे लाइन का दोहरीकरण जरूरी है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बजट 2020: फिर खाली हाथ रहा बागपत, सिनौली में संग्रहालय की स्थापना के लिए नहीं हुई घोषणा

यात्री दिनेश कुमार का कहना है कि यात्रियों को सुविधा मिलनी चाहिए और ट्रेनों में बोगियां बढ़ाई जानी चाहिए। समय पर खिड़कियां खुलनी चाहिए। ट्रेनों का संचालन भी समय पर होना चाहिए।
विज्ञापन


प्रेमपाल चौहान का कहना है कि स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर टिकट खिड़की की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि यात्री आराम से टिकट ले सकें। इसलिए समय पर टिकट खिड़कियां खुली चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें