मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट की तबीयत शुक्रवार सुबह अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें एसबीडी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अपर निदेशक/प्रमुख अधीक्षक (चिकित्सा) समेत डॉक्टरों की टीम इलाज में जुट गई। जांच और प्राथमिक उपचार के बाद ब्रेन स्ट्रोक पाया गया। गंभीर हालत में उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
सतेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके पिता राजेंद्र सिंह बिष्ट कई साल से दिल के मरीज हैं। उनकी दवा लगातार चल रही है। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। वह बात नहीं कर पा रहे थे। साथ ही किसी को पहचान भी नहीं पा रहे हैं।
राजेंद्र सिंह बिष्ट को ब्रेन स्ट्रोक होने पर सुबह गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। हमने आईसीयू में उनका इलाज दिया। सीटी स्कैन समेत तमाम जरूरी जांचें कराईं। बीपी 170 से अधिक आया और शुगर भी 350 से ऊपर थी। उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। एम्स के निदेशक से बात कर बाद उन्हें भर्ती करा दिया गया।विज्ञापन
- एसके वार्ष्णेय, अपर निदेशक/प्रमुख अधीक्षक (चिकित्सा)