फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2019: टैक्स छूट से बढ़ेगी सोने की चमक, सरकार ला सकती है नई गोल्ड पॉलिसी

Sat, 02 Feb 2019 05:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जीएसटी और नोटबंदी से नाराज सराफा कारोबारी को अंतरिम बजट ने खुशहाली का बूस्टर डोज दिया। टैक्स छूट बढ़ाने और किसानों के राहत पैकेज का सीधा लाभ एशिया की सबसे बड़ी गोल्ड मंडी को मिलेगा। आयकर सीमा ढाई से बढ़ाकर पांच लाख करने से आम आदमी भी जेवर खरीदने की सोचेगा। अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर को पेंशन मिलने से सस्ते श्रमिक बाजार को मिलेंगे, जो अभी आसानी से नहीं मिल पाते। 

विज्ञापन


मुख्य बिंदु
- जिले में 5 हजार से अधिक सराफा कारोबारी
- सोना, चांदी के अलावा आर्टिफिशियल ज्वैलरी का बड़ा कारोबार 
- जिले में प्रतिदिन 10 करोड़ रुपये का कारोबार
- एशिया की सबसे बड़ी सोना मंडी है मेरठ
- आबूलेन, सदर, शहर सराफा, नीलगली, शास्त्रीनगर, शारदा रोड प्रमुख सराफा बाजार

विज्ञापन

पीली धातु में बढ़ेगा निवेश
सरकार नई गोल्ड पॉलिसी लाने की तैयारी में है, इससे कारोबार को लाभ मिलेगा। श्रमिकों को जो पेंशन देने की बात कही है, उससे सस्ते श्रमिक बाजार को मिलेंगे।  - राजेश सिंघल, सराफा कारोबारी

बाजार में आएगा ग्राहक
सरकार ने आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये की है, इससे काफी लाभ मिलेगा। ढाई लाख की सीमा के कारण लोग गहने खरीदने से बचते थे। - दिनेश रस्तोगी, सराफा कारोबारी

जीएसटी, एक्साइज ड्यूटी पर देना था ध्यान
सरकार ने अच्छा बजट दिया है। लेकिन जीएसटी और एक्साइज ड्यूटी को भी घटाना था। इससे कारोबारी को भी लाभ मिलता। - विजय आनंद, महामंत्री मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन

किसानों को मिलेगा लाभ
किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये देने का जो प्रावधान किया है, उसका असर आएगा। किसान खुशहाल होगा, तो सोने पर असर पड़ता है। - दिनेश भारद्वाज, अध्यक्ष मेरठ इंडियन बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें