वह गांव दर गांव घूमकर सबसे अधिक कार्यक्रम पिछड़े समाज में ही कर रहे हैं। बसपा जिलाध्यक्ष ने बुधवार को सरधना विधानसभा क्षेत्र के जेवरी गांव में बैठक करके लोगों से बसपा से जुड़ने और बहनजी के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया। इसके साथ साथ सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के रोहटा में डॉ. आंबेडकर भवन में बैठक की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसमें मंडल और पश्चिम उप्र स्तर के नेता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि उप्र के दलित, पिछड़े और गरीब बहन जी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार कांशीराम पार्क में कार्यक्रम स्थल पर जन्मदिन का केक नहीं कटेगा।