फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर-भाभी की प्रेम कहानी का अंत: महिला ने की थी लव मैरिज... दो बेटों को दिया जन्म, फिर कहानी में आया डेविड

Wed, 19 Jun 2024 10:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नजीबाबाद (बिजनौर)

सार

प्रेमी युगल देवर-भाभी की मौत से गांव स्तब्ध है। किसी को इस बात का अनुमान नहीं था कि दोनों मौत को गले लगा लेंगे। नजीबाबाद पुलिस की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रेमी में पड़े देवर-भाभी ने खुदकुशी की - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी युगल देवर-भाभी की विषैला पदार्थ खाने से मौत हो गई। करीब डेढ़ माह पूर्व दोनों घर से फरार थे। जोगीरम्पुरी निवासी प्रेमी युगल देवर-भाभी ने विषैला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली। 23 वर्षीय डेविड अपने तहरे भाई अजय कुमार की पत्नी राखी को लेकर डेढ़ माह पूर्व घर से भाग गया था। नजीबाबाद के गढ़मलपुर रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर के नीचे दोनों बुधवार की दोपहर बाद बेहोशी की हालत में मिले। 

विज्ञापन

सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला चिकित्सालय बिजनौर रेफर किया गया। चिकित्सालय पहुंचने पर दोनों ने दम तोड़ दिया। 

मजदूर पेशा परिवार के 23 वर्षीय डेविड का अपने ही तहरे भाई अनिल की पत्नी राखी से प्रेम करने लगा था। वर्ष 2017 में राखी ने अनिल से प्रेम विवाह किया था। करीब डेढ़ माह पूर्व डेविड राखी को लेकर घर से फरार हो गया। तभी से दोनों प्रेमी युगल का पता नहीं था। नजीबाबाद पुलिस ने डेविड के पिता चीनी मिल नजीबाबाद में कार्यरत पप्पू को घटना की सूचना दी।

राखी ने अजय के साथ किया था प्रेम विवाह
प्रेमी युगल देवर-भाभी की मौत से गांव स्तब्ध है। किसी को इस बात का अनुमान नहीं था कि दोनों मौत को गले लगा लेंगे। नजीबाबाद पुलिस की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। डेविड से प्रेम करने वाली भाभी राखी ने अपने पति अजय से भी प्रेम विवाह किया था। राखी और अजय के बीच प्रेम प्रसंग होने के बाद परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। दोनों ने नहर में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। राखी का प्रेमी डेविड अविवाहित है। राखी के सात वर्ष और पांच वर्ष के दो पुत्र हैं। दोनों एक ही हवेली में रहते थे। प्रेम-प्रसंग का घर वालों को पता चलने के बाद दोनों को समझाने का प्रयास किया गया। दो पुत्रों की मां राखी प्रेम में इतनी खो गई कि वह दोनों पुत्रों के मोह की परवाह किए बगैर डेविड के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें