सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में ईद की कोथली देने गए सिवालखास निवासी गुलफाम की कहासुनी के बाद जीजा से मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलोें को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गुलफाम ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार को शाम को वह अपनी छोटी बहन की ईद की कोथली लेकर आया था। इसी बीच उसकी बहन की जीजा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रविवार की सुबह उसकी बहन उसके साथ मायके जाने को कहने लगी। उसने पति से झगड़ा होने पर अपनी बहन को साथ ले जाने से इन्कार कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद दोनों में मारपीट हो गई। शोर सुनकर बचाव में पहुंचे फैजान के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसकी बहन तरन्नुम भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मेें भर्ती कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।