पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण मेरठ के हस्तिनापुर में गंगा उफान पर आ गई है। वहीं पिछले चार दिनों से चल रहे भी संकट आन के कारण हस्तिनापुर से बिजनौर को जोड़ने वाले गंगा पुल की एप्रोच रोड पर भी संकट आन चल रहा है, जिस कारण अब एप्रोच रोड पुल से दूर हो गई है।
पिछले चार दिनों से लगातार एप्रोच रोड पर हो रहे कटान के कारण गंगा पुल और एप्रोच रोड की दूरी बढ़ गई है और बीच से गंगा का पानी बह रहा है। एप्रोच रोड के कटान को देखकर पीडब्ल्यूडी विभाग और राज्य सेतु निगम के अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
यह भी पढ़ें: Bijnor: कालागढ की हाथीशाला में मनाया सावन का चौथा जन्मदिन, सजाए गुब्बारे, काटा गया केक
एप्रोच रोड को दुरुस्त करने के सभी दावों की पिछले चार दिनों में ही हवा निकल गई। जिलाधिकारी और राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने एक सप्ताह में इस रूप को पूर्ण रूप से सुचारू करने के लिए कहा था, लेकिन गंगा के कटान के सामने पीडब्ल्यूडी विभाग इस सड़क को दुरुस्त करने में अभी तक नाकाम साबित हुआ है।
यह भी पढ़ें: सवालों के घेरे में अफसर: कटान रोकने के सभी इंतजाम फेल, बड़े नुकसान का है डर, तस्वीरों में देखें गंगा पुल का हाल
वहीं लगातार चल रहे कटान के कारण एप्रोच रोड की दूरी पुल से बढ़ती जा रही है जो पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों और इस पुल से गुजरने वाले राहगीरों के लिए अच्छी खबर नहीं है। अगर अगले एक-दो दिनों एप्रोच रोड को जोड़ने के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए तो एप्रोच रोड पीडब्ल्यूडी विभाग के नक्शे में ही नजर आएगी।