फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज पर नशे में झूमता दिखा दूल्हा तो दुल्हन ने तोड़ी शादी, जमकर मारपीट, बरातियों को बनाया बंधक

Sat, 22 Feb 2020 01:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दूल्हे के परिजनों को बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शादी करने पहुंचे दूल्हे को शराब पीना भारी पड़ गया। वरमाला के वक्त दूल्हे की हरकतें देख दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इस दौरान घरातियों ने बरात से मारपीट कर दी और दूल्हे समेत बरात में आए परिजनों को बंधक बना लिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत करने की कोशिश की लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग नहीं माने। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परतापुर थानाक्षेत्र के भूड़बराल निवासी राजपाल की बेटी की शादी थी। शुक्रवार शाम को बरात मंडप में पहुंची जहां सभी रीति रिवाजों के साथ शादी की रस्में शुरू हुईं। इसके बाद वरमाला का समय हुआ तो दूल्हा स्टेज पर पहुंचा।

यहां सहेलियों के साथ दुल्हन वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंची कि नशे में झूमते दूल्हे को देख वह भड़क गई और वरमाला फेंकते हुए परिजनों पर भड़क गई और शादी से इनकार कर दिया। वहीं दूल्हे के नशे में होने की जानकारी लगते ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों से जमकर मारपीट कर दी।
विज्ञापन


दूल्हे के परिवार के कई सदस्य जान बचाकर भागे वहीं घरातियों ने दूल्हे समेत उसके भाई व भाभी को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें