वहीं पचपेड़ा गांव में हुई पंचायत में एसपी देहात ने ग्रामीणों से पूछा कि दुल्हन के साथ हुई वारदात निंदनीय है या नहीं। जिस पर कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। घरों में तोड़फोड़ की जा रही है। कुछ लड़कों की गलती पूरे गांव को भुगतनी पड़ रही है। जिस पर एसपी देहात ने उनको भरोसा दिलाया कि किसी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। नामजद आरोपी जेल जाएंगे। इस दौरान नदीम चौहान, प्रधान जराफत अली, पूर्व प्रधान अफसर अली, अकरम, फारूख अली, गौरी, यूनुस, साजिद, जुल्फिकार अली, तरीकत, बुंदू खां, सुलेमान, ताहिर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
वहीं रालोद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शोहराब ग्यास ने प्रस्ताव रखा कि गांव के कुछ गणमान्य लोग दुल्हन पक्ष के घर जाकर माफी मांगेंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/