फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत की बात निकली झूठी, ये मामला तो कुछ और ही निकला; जानें

Wed, 19 Feb 2025 01:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

यूपी के मुजफ्फरनगर में शादी के दिन दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत की खबर अफवाह निकली। परिवार वालों ने ब्यूटी पार्लर में हार्ट अटैक आने की बात कही थी। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन
महिला डॉक्टर को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शादी के लिए ब्यूटी पार्लर में सजने संवरने गई दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत की खबर झूठी निकली है। दुल्हन को अटैक नहीं आया था। वह फरार हो गई थी। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने महिला डॉक्टर को लेकर गई युवती के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


दरअसल, मुजफ्फरनगर जिले में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर में सजने गई दुल्हन होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सुषुम्ना शर्मा को दिल का दौरा पड़ने की खबर ने सबको सन्न कर दिया था। 

परिजन गंभीर हालत में मेरठ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दुल्हन की मौत की खबर से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मैरिज होम में सन्नाटा पसर गया। दूल्हे के घर लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने जांच की, कुछ घंटे बाद ही कुछ और मामला निकाल। पुलिस जांच में पता चला कि दुल्हन अपनी एक महिला मित्र के साथ चली गई थी और मौत की झूठी खबर फैला दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है। 
Trending Videos

शहर के शांतिनगर निवासी प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. भारत भूषण के बेटे डॉ. विजय भूषण की शादी झांसी के प्रसिद्ध योगाचार्य अविनाश की पुत्री डॉ. सुषुम्ना शर्मा के साथ मंगलवार रात भोपा रोड स्थित नाथ फार्म्स में होनी थी। दोनों पक्ष एकत्र हो गए थे। 

 

घर में खुशी का माहौल था। शाम के समय दुल्हन बनी डॉक्टर शहर के ब्यूटी पार्लर में सजने संवरने चली गई। कुछ देर बाद परिजनों ने लड़के वालों का बताया कि डॉ. सुषुम्ना को दिल का दौरा पड़ा है, उसे इलाज के लिए मेरठ ले जाया जा रहा है।

 

इस खबर को सुनकर सब मायूस हो गए। मैरिज होम में आए बराती और रिश्तेदार सब चले गए। कुछ देर बाद युवती पक्ष ने युवक पक्ष को बताया कि मेरठ ले जाते समय डॉ. सुषुम्ना की मौत हो गई। वे उसे मेरठ से ही झांसी ले जा रहे हैं। वर पक्ष के लोग भी शहर से झांसी के लिए रवाना हो गए। 

 
विज्ञापन

वहीं बुधवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि वधू के पिता ने मंगलवार राह ही नई मंडी थाने पहुंचकर तहरीर दी थी कि उसकी बेटी को  झांसी की कैलाश रेजीडेंसी निवासी सीमा शुक्ला बहला फुसलाकर अपने साथ कार में ले गई। 
पुलिस ने तलाश शुरू की। बुधवार को भोपा बाईपास से दोनों पुलिस को मिल गईं। नई मंडी थाने में पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। पुलिस जांच में सामने आया है कि सुषुम्ना शर्मा अपनी शादी से नाखुश थी। इसी वजह से वह शादी में शामिल होने पहुंची महिला मित्र के साथ चली गई थी।  
सुषुम्ना शर्मा के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए गए हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें