फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेरठ कॉलेज में पेड़ काटने पर भड़के छात्र, धक्कामुक्की और खींचतान मे दरोगा जख्मी, एक घंटे तक चला हंगामा

सार

मेरठ कॉलेज प्रबंधन ने पिछले दिनों हरे पेड़ कटवा दिए थे। विरोध में छात्र आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को छात्र एकत्र हुए और  हंगामा करते हुए पुतला फूंका। 
विज्ञापन
पुलिस के साथ होती छात्रों की धक्कामुक्की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरे पेड़ कटवाकर लकड़ी बेचने का आरोप लगाते हुए मेरठ कॉलेज के छात्रों ने सोमवार दोपहर 12 बजे कॉलेज प्रशासन की सांकेतिक शवयात्रा निकाली। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और छात्रों में झड़प हुई। इसमें एक दरोगा जख्मी हो गया। हंगामे के बीच छात्रों ने पुतला फूंक दिया। करीब एक घंटे तक कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुलिस और छात्रों के बीच होती झड़प। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ कॉलेज प्रबंधन ने पिछले दिनों हरे पेड़ कटवा दिए थे। इसके विरोध में छात्र आंदोलनरत हैं। सोमवार को विद्यार्थी कॉलेज की पार्किंग में छात्र नेता विजित तालियान के साथ एकत्र हुए। कॉलेज प्रबंधन द्वारा गठित की गई जांच समिति के निर्धारित समय के बाद कोई जवाब नहीं देने पर नाराजगी जताई गई। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन की सांकेतिक शव यात्रा निकाली। पार्किंग से प्राचार्य दफ्तर से होते हुए पूरे कॉलेज में यात्रा निकाली गई। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और छात्रों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को धकेलते हुए वे आगे बढ़ गए। 
 

प्रबंध समिति के सचिव विवेक गर्ग के दफ्तर के बाहर छात्र पुतला जलाने लगे। पुलिस ने पुतला छीनने व छात्रों को रोकने का प्रयास किया। यहां छात्रों की पुलिस से झड़प हो गई। धक्का-मुक्की और हंगामे के बीच छात्रों ने पुतले में आग लगा दी। विजित तालियान ने बताया कि छात्र हरे व फलदार पेड़ कटवाकर लकड़ी माफिया को बेचने का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान प्रियांशु मलिक, तरुण सहरावत, दक्ष चौधरी, शानू, मनीष, कुशल आदि मौजूद रहे।
 

100 से ज्यादा पेड़ कटवाने का आरोप
छात्र नेता विजित तालियान का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने 100 से ज्यादा हरे पड़े वन विभाग की अनुमति के बिना कटवा दिए। इसमें आम, शीशम और शहतूत आदि के पेड़ थे। आरडी और ऑडी हॉस्टल की दीवार रातोंरात तोड़कर पेड़ कटवाए गए और फिर रात में ही दीवार चिनवा दी गई। इसके बाद बीएनएम हॉस्टल के पेड़ कटवाए गए।
 

ट्रकों में लादकर ले गए लकड़ी, क्लिप हैं मौजूद
उनके पास कुछ वीडियो क्लिप भी हैं, जिनमें चोरी छिपे पेड़ काटकर ट्रकों में ले जाया जा रहा है। वह लगातार कॉलेज प्रबंधन से इस संबंध में जवाब मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन

सीओ कैंट सुभाष सिंह ने बताया कि पुलिस ने छात्रों को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं माने। पुलिस के साथ कोई धक्का-मुक्की या अभद्रता नहीं हुई। कॉलेज प्रबंधन तहरीर देगा तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव विवेक गर्ग ने कहा कि वह सोमवार को कॉलेज में नहीं थे। प्राचार्य भी बाहर गए हुए हैं। कॉलेज में हंगामे की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें