राकेश के मुताबिक 13 अप्रैल की रात जब वह काम से घर पहुंचा, तो उसे उसकी पत्नी घर से गायब मिली। उसने घर की तलाशी ली तो घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नगद तथा तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। उसने महिला के परिजनों के मोबाइल पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। जिसके बाद पीड़ित ने 14 अप्रैल को इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की, लेकिन कोतवाली पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/