इसी कमरे में रहता था विशाल
- फोटो : अमर उजाला
प्राचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि जब से यह मामला हुआ है, तब से कॉलेज में परीक्षा देने वाले छात्र व छात्राओं को नेट से अपने प्रवेश पत्रों को कलर फोटो वाले निकलवाने के निर्देश दिए गए थे। कलर फोटो से छात्रों के चेहरे की सही से पहचान हो सके। फिलहाल कॉलेज में बीएससी व एमए की परीक्षाएं चल रही है। सभी परीक्षार्थी कलर फोटो वाले प्रवेश पत्र ही लेकर आते हैं। ब्लैक एंड व्हाइट वाले प्रवेश पत्रों पर रोक लगा दी गई है।
कॉलेज में परीक्षा देने या डमी छात्र द्वारा दिलवाने का मामला पहली बार हुआ है। आकांक्षा डिग्री कालेज के अध्यापक खुद अपने छात्रों को परीक्षा दिलवाने लेकर आते थे तथा साथ ले जाते थे। इसके बावजूद भी अगर डमी छात्र ने परीक्षा दी है। इस सच्चाई का पता एसआईटी द्वारा डीबीआर की फोरेंसिक जांच कराने पर चल जाएगा। अरविंद कुमार राना, प्राचार्य, केके जैन डिग्री कालेज।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/