शादी के पांच दिन बाद शादी कराने वाले व्यक्ति सहित चार लोग गांव मवीमीरा पहुंचे और युवती को लेकर लौट गए। कई दिन बाद युवक दुल्हन को लेने सकौती पहुंचा तो उससे और रुपयों की मांग की गई। इसके बाद दुल्हन व बिचौलिया भूमिगत हो गए।
पीड़ित ने कई दिन खोजबीन करने के बाद पुलिस थाने पहुंचा जहां पुलिस ने दुल्हन का सुराग लगा लिया। पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि दुल्हन व उसके साथी ग्राम पिलौना में रह रहे हैं और वह शादी का झूठा नाटकर कर लोगों से पैसे ऐंठते हैं। यह सुनकर दूल्हे के होश उड़ गए।
वहीं पुलिस दूल्हे को लेकर ग्राम पिलौना पहुंची जहां पुलिस के साथ दूल्हे को खड़ा देख दुल्हन व उसके साथियों के होश उड़ गए। पुलिस और जेल जाने के डर से आरोपियों ने रुपये लौटाने का आश्वासन दिया है। मामले में फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। बताया गया कि आरोपी युवती पहले भी शादी का नाटक कर लोगों को अपना शिकार बना चुकी है।