फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूसखोर पंडित: मनोज वाजपेयी और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पर मेरठ में केस दर्ज, ब्राह्मणों के अपमान का आरोप

Thu, 12 Feb 2026 12:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: अधिवक्ता आदेश शर्मा और ब्राह्मण समाज के लोगों ने पहले मेरठ के मवाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी, मगर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। 
विज्ञापन
घूसखोर पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिवक्ता आदेश शर्मा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वेब सीरिज घूसखोर पंडित के प्रोडयूसर नीरज पांडे, डायरेक्टर रितेश शाह व मुख्य कलाकार मनोज वाजपेयी के विरुद्ध परिवाद दायर किया है। फिल्म के नाम को लेकर विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन

अधिवक्ता दर्ज कराए परिवाद में कहा कि इस वेब सीरिज द्वारा ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का कार्य किया है। हमारा देश धर्म निरपेक्ष देश है और विभिन्न धर्म के लोग देश में रहते हैं। किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी धर्म पर कोई टिप्पणी करने व किसी धर्म को अपमानित करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। उक्त वेब सीरिज द्वारा क्षेत्र में जातीय उन्माद होने व देश की एकता अखंडता को खतरा उत्पन्न किए जाने का गैर कानूनी कार्य किया गया है।
 
विज्ञापन

नीरज पांडेय, रितेश शाह व मनोज वाजपेयी आदि द्वारा देश-प्रदेश के साथ-साथ कस्बा मवाना व आसपास के क्षेत्र में भी समाज में सौहार्द बिगाड़ने, एक वर्ग को लज्जित करने व शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का कार्य किया जा रहा है। समुदाय के मध्य वैमनस्यता व्याप्त करने के उद्देश्य से उक्त वेब सीरिज का प्रसारण किया गया है। परिवादी स्वयं व अपने समाज को जातीय आधार पर अपमानित किए जाने से काफी क्षुब्ध हैं। इसकी सूचना मवाना थाने पर भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों को उचित धाराओं में तलब कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

ये भी देखें...
UP: मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल; एसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें